Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda 3 राज्यों में मिली जीत के बाद 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे हिमाचल : रणधीर शर्मा

December 14, 2023

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda 3 राज्यों में मिली जीत के बाद 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे हिमाचल : रणधीर शर्मा

शिमला (गजेंद्र): मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वहीं तीन राज्यों में भाजपा की जीत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दूसरी बार राहत पैकेज जारी करने में जेपी नड्डा के सहयोग के लिए 16 दिसंबर को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला भाजपा के करीब पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ ही समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह मौजूद रहेंगे।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर जिला भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के तीनों विधायकों सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान मौजूद रहे। वहीं नैनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पहली मर्तबा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और 16 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचने पर सुबह 10 बजे टाउन हॉल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिलाभर से करीब पांच हजार पार्टी कार्यकर्ता व भाजपा वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और तीन राज्यों में भाजपा की जीत के साथ ही आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा 13 दिसंबर को 633 करोड़ रुपये की दूसरी क़िस्त दिलवाने के लिए आभार जताया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें