Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने क्वांगशी के नाननिंग और लाइपिंग दोनों शहरों का निरीक्षण दौरा किया

December 15, 2023

शी चिनफिंग ने क्वांगशी के नाननिंग और लाइपिंग दोनों शहरों का निरीक्षण दौरा किया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 दिसंबर क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के  नाननिंग और लाइपिन दोनों शहरों का निरीक्षण दौरा किया। नाननिंग क्वांगशी क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी है। उस दिन सुबह, शी चिनफिंग नाननिंग में क्रमिक रूप से चीन-आसियान सूचना पोर्ट कंपनी और ल्यांगछिंग जिले में फानलोंग समुदाय पहुंचे। उन्होंने चीन-आसियान आर्थिक व्यापारिक सहयोग और सूचना निर्माण व अनुप्रयोग, शहरी सामुदायिक प्रशासन प्रणालियों में सुधार, और जातीय एकता कार्य की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करते हुए वहां अनुसंधान का संचालन किया।

उस दिन दोपहर बाद, शी चिनफिंग लाइपिंग शहर पहुंचे, वहां उन्होंने क्रमिक रूप से लाइपिन शहर में राष्ट्रीय आधुनिक कृषि औद्योगिक पार्क में ह्वांगआन उच्च गुणवत्ता गन्ना अड्डे और तोंगथांग फीनिक्स कंपनी का दौरा किया। इस दौरान, शी चिनफिंग ने उन्नत गन्नों की किस्मों के प्रजनन, रोपण व कटाई और चीनी उद्योग के विकास के बारे में जाना।    

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें