इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने सभी छह फ्रेंचाइजी पर ‘जानबूझकर प्रयास’ प्रतियोगिता से बाहर रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से संन्यास ले लिया है। शहजाद ने एक बयान जारी कर पीएसएल का हिस्सा नहीं बने रहने के कारणों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें विभिन्न फ्रेंचाइजी से ऑफर मिलने के संकेत दिए। शहजाद ने कहा कि पीएसएल से उनके संन्यास का मतलब यह नहीं है कि वह पूरी तरह से क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।