Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की बुरी तरह पिटाई से हुई मौ.त के बाद लोगों में भारी रोष, कार्रवाई की मांग

December 16, 2023

युवक की बुरी तरह पिटाई से हुई मौ.त के बाद लोगों में भारी रोष, कार्रवाई की मांग

फतेहाबाद: फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव ठुईयां में बीते दिनों एक युवक की बुरी तरह पिटाई करने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब 8 लोगों के खिलाफ मारपीट व हत्या के आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं भारी संख्या में लोग आज सभी आठों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज लघु सचिवालय पहुंचे। जेजेपी के जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल व एडवोकेट रजत कल्सन भी उनके साथ मौजूद रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। रजत कल्सन ने पुलिस पर ढीले रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक सभी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से शव को नहीं लिया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें