Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप भी है मीठे के शौकीन… तो जरूर चखें बेहद स्वादिष्ट ‘Gajrela ka Halwa’

December 16, 2023

क्या आप भी है मीठे के शौकीन… तो जरूर चखें बेहद स्वादिष्ट ‘Gajrela ka Halwa’

 

सामग्री:

गाजर (बड़ी साइज़) – 5
मावा – 1/2 कप
दूध – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
बादाम कटे – 10
काजू कटे – 8
किशमिश – 10
पिस्ता कटे – 5
पिसी इलायची – 1 टी स्पून
घी – 1/4 कप
सूखे मेवे – 1 टेबल स्पून

विधि:

-सबसे पहले गाजर को साफ पानी से धोकर पोछ लें और छील लें। उसके बाद उसे कद्दूकस कर लें।

-अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें दूध डालकर कद्दूकस की हुई गाजर को मिला दें और उसे मीडियम आंच पर पकने दें।

– इस दौरान दूध और गाजर को चमचे की मदद से चलाते रहें।

– जब गाजर का पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर अच्छे से मिक्स हो जाए उसके बाद गाजर में चीनी और घी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

– जब हलवे में चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो उसे भी अच्छी तरह से सुखा लें।

– गाजर जब अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें मावा (खोया) मिक्स करें।

– ध्यान रहे कि मावा मिक्स करने से पहले उसे अच्छी तरह से दोनों हाथों से मैश कर लें। इसके बाद हलवे को अच्छे से चलाएं।

– हलवे में ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश मिला दें जो पहले से काटकर रखे हुए थे।

– इसके बाद मीडियम आंच कर दें और इसमें इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

– अब हलवे को अच्छी तरह से पकने दें। जब हलवे में से भीनी-भीनी पकने की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।

– गाजर का हलवा तैयार हो गया। इसमें ऊपर से काजू, बादाम के टुकड़े डालकर गार्निंश करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें