Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी: Shimla लक्कड़ बाजार में सोमवार से शुरू होगी Ice Skating

December 17, 2023

खुशखबरी: Shimla लक्कड़ बाजार में सोमवार से शुरू होगी Ice Skating

शिमला (गजेंद्र) : राजधानी शिमला में स्केटिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। आइस स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार में सोमवार से सुबह स्केटिंग शुरू हो जाएगी। रविवार को आइस स्केटिंग रिंग के प्रबंधन द्वारा ट्रायल किया गया मैदान पर अच्छी बर्फ की परत जम गई है और ट्रायल बिल्कुल सफल रहा इसके बाद अब सोमवार से सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक स्केटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि इस बार मौसम की बेरुखी है चलते देरी से स्केटिंग शुरू हो पाई है जबकि 10 दिसंबर तक स्केटिंग शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा था, रिंक में बर्फ नहीं जम पा रही थी। वहीं अब मौसम साफ होने से तापमान में कमी आ गई है और रिंक पर बर्फ जम गई है। वहीं आज सुबह ही रिंक प्रबधन के सदस्य रिंक में पहुचे ओर ट्रायल किया।

आइस स्केटिंग रिंक के सेक्रेटरी रजत मल्होत्रा ने कहा कि रिंक में कई दिनों से बर्फ जमने का काम किया जा रहा था लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था। वहीं आज सुबह रिंक में अच्छी परत जमी है और यहां पर ट्रायल किया गया है जोकि पूरी तरह से सफल रहा और अब सोमवार सुबह से स्केटिंग शुरू की जा रही है फिलहाल सुबह के ही सेशन किए जाएंगे और सुबह 8 से 10 बजे तक स्केटिंग की जाएगी।

बता दे लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक काफी पुराना है और यहां पर प्राकृतिक रूप से बर्फ जमाई जाती है। खासकर बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी पड़ने पर सुबह ही बच्चे स्केटिंग करने के लिए यहां पर पहुंच जाते है। वहीं सोमवार से स्केटिंग शुरू होने से यहां पर स्केटिंग के शौकीन का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें