Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

विवाद के बाद महिला के गुप्तांग पर किया सरिया से हमला, गंभीर घायल

December 17, 2023

विवाद के बाद महिला के गुप्तांग पर किया सरिया से हमला, गंभीर घायल

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में जिला शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में घर के बाहर नाली पर लघु शंका कर रही एक महिला से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महिला के गुप्तांग पर सरिया से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकार सिटी वीएस वीर कुमार ने रविवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना रामचंद्र मिशन के क्षेत्र के रुद्रपुर गांव की रहने वाली (35) वर्षीय महिला अपने घर के पास नाली पर लघु शंका कर रही थी तभी सामने घर में रह रहे गुरुदेव की पत्नी उसे नाली पर लघु शंका करने को लेकर गाली गलौज करने लगी। वीर कुमार ने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला पुरुष हाथों में सरिया डंडा लेकर उसके घर आ गए और सरिया से उसके गुप्तांग पर कई प्रहार किए जिस से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जब उसके परिजन घर आए तो उसे बेहोशी की अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी गुरुदेव, राजीव तथा गुरुदेव की पत्नी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें