Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में निजी गोल्ड लोन बैंक से करीब 2 करोड़ रुपये के सोने की लूट

December 19, 2023

बिहार में निजी गोल्ड लोन बैंक से करीब 2 करोड़ रुपये के सोने की लूट

शेखपुरा। बिहार सरकार भले ही कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा करे, लेकिन अपराधी बेलगाम होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यहां सोमवार को अपराधियों ने एक निजी बैंक से करीब दो करोड़ कीमत के सोना और नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बरबीघा थाना क्षेत्र के आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में पांच से छह की संख्या में बदमाश मास्क पहने बैंक में घुसे। इसके बाद हथियार के दम पर बैंककर्मयिों को बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान बैंककर्मयिों के साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों ने बैंक के लॉकर में ग्राहकों के रखे सोने के गहने लूट लिए।

बैंक के सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि लॉकर में पांच किलो के आसपास सोने के गहने थे। उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि इस दौरान लुटेरे नकद रुपये भी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए जिला तकनीकी शाखा के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सोने की बरामदगी जल्द ही होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें