Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर खिलाडिय़ों ने किया गरमजोशी से स्वागत

December 20, 2023

अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर खिलाडिय़ों ने किया गरमजोशी से स्वागत

जोगिन्दर नगर (राजीव बहल): अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर परम श्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर के धावक व धाविकाओं द्वारा गर्मजोशी व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस बीच सावन बरवाल ने एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के खिलाडिय़ों के साथ अपना अनुभव साझा किया तथा खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढऩे के लिए समर्पण भाव के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल ने परमश्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर के पूर्व कोच गोपाल सिंह ठाकुर के साथ एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा व तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा से मुलाकात की।

इस मौके पर एसडीएम ने अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हासिल की उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सावन बरवाल ने जोगिंदर नगर क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सावन बरवाल को भविष्य में एथलेटिक्स के क्षेत्र में देश का नाम ओर भी ऊंचा करने की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि एथलेटिक्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सावन बरवाल ने पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशियाई हाफ मैराथन प्रतियोगिता में भारत के लिए व्यक्तिगत कांस्य पदक व टीम इवेंट का स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने हांगकांग में आयोजित विश्व स्तरीय मैराथन में भी दुनिया में दसवां रैंक अपने नाम किया, जिससे भारत को एथलेटिक्स में उन्होंने केनिया, इथियोपिया, मोरक्को जैसे देशों की कतार में खड़ा कर दिया है। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सावन बरवाल अपने नाम 20 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने सावन बरवाल को दी 21 हजार की प्रोत्साहन राशि

एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जीवन ठाकुर ने भी सावन बरवाल का स्वागत किया। उन्होंने उनकी इस उपलब्धि को जोगिन्दर नगर क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि करार दिया तथा इस क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए वे आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेंगे।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सावन बरवाल की इस उपलब्धि के लिए उन्हे 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। साथ ही सावन बरवाल को आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा की वह सरकार के समक्ष भी सावन बरवाल का पक्ष रखेंगे और जल्द ही सरकार की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कोच की आंखों से छलके खुशी के आंसू

अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर परम श्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर के कोच व प्रशिक्षु खिलाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।अपने शिष्य की इस शानदार उपलब्धि पर स्वागत करते हुए कोच गोपाल ठाकुर की आंखों से खुशी के आंसू छलक गए।उन्होंने सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा की एक कोच की गुरु दक्षिणा उसके शिष्य का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना होता है।सावन बरवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर आज उन्हे सच्ची गुरु दक्षिणा दी है।उन्होंने कहा की कम सुविधाओं के होते हुए भी सावन ने अपने गुरु ही नही अपितु पूरे जोगिंदर नगर का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें