Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को 5-4 से हराया

December 20, 2023

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को 5-4 से हराया

वालेंसिया: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के अपने चौथे और अंतिम मुकाबले में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया है।

यहां खेले गये मुकाबले के पहले क्वार्टर में फ्रांस ने लुकास मोंटेकॉट ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद ने 16वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। जुगराज सिंह ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 25वें ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त दोगुना कर दिया। फ्रांस को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला और एटिने टाइनेवेज ने 28 मिनट ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें