Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब संसद की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी CISF

December 21, 2023

अब संसद की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी CISF

नई दिल्ली। संसद भवन के भीतर लोकसभा में दो युवकों के कूदने की घटना के बाद सरकार ने समूचे संसद भवन की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने का फैसला किया है। सीआईएसएफ ने उप महानिरीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया है जो संसद भवन परिसर का व्यापक एवं सघन सर्वेक्षण करेगा ताकि सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग की नियमित तैनाती की जा सके। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ के महानिदेशालय को बुधवार को संसद भवन परिसर के व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था जिस पर सीआईएसएफ महानिदेशालय ने तुरंत ही यह बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार संसद के बजट सत्र के पहले सीआईएसएफ के संसद की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने की संभावना है। हालांकि आगन्तुकों के लिए पास बनाने का काम संसद का स्टॉफ ही करेगा। उल्लेखनीय है कि गत 13 दिसम्बर को लोकसभा के सदन में दो युवा दर्शक दीर्घा से अंदर कूद गये थे जिससे संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया था। इसके बाद सरकार ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें