भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार यानि आज खेला जा रहा है। दोनों टीमें पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने हैं। भारत की नजर सीरीज जीतने पर हैं। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं। भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार इस मैच से वनडे में डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम के सदस्य हैं। वहीं, कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को 78 रन से जीत लिया। पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही उसने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार वनडे सीरीज जीत लिया है। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। उसने पहला मैच भी अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका जीतने में सफल रहा था। भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में 2018 में उसने सीरीज को अपने नाम किया था।
पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। उसके लिए टोनी डि जोर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 21, रीजा हेंड्रिंक्स ने 19, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 10 रन बनाए।
रसी वान डर डुसेन और लिजाद विलियम्सन दो-दो रन ही बना पाए। वियान मुल्डर ने एक रन बनाया और नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने सीरीज में कुल नौ विकेट झटके। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 और तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन, पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए।
वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डार डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।
मेष: दिन शुभ रहेगा...