Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन फैक्शन को लेकर उठाए सवाल; कहा – “मुझे कभी The Bloodline पसंद नहीं आया”

December 22, 2023

WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन फैक्शन को लेकर उठाए सवाल; कहा – “मुझे कभी The Bloodline पसंद नहीं आया”

WWE में द ब्लडलाइन का पिछले कुछ सालों में लगातार डॉमिनेशन देखने को मिला। इस फैक्शन की स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त रही और कई लोग इसे इतिहास की सबसे अच्छी स्टोरीलाइंस में गिनते हैं। इसी बीच पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने बताया कि उन्हें कभी रोमन रेंस (Roman Reigns) का ब्लडलाइन फैक्शन पसंद नहीं आया। विंस रूसो ने ब्लडलाइन को लेकर बात की। विंस ने बताया कि उन्हें कभी ब्लडलाइन फैक्शन का काम पसंद नहीं आया। उन्होंने यहां कुछ चीज़ों के उदाहरण भी दिए। रूसो ने यह भी बताया कि फैंस को एक समय पर लगा था कि फैक्शन का अंत हो जाएगा लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। उन्होंने ब्लडलाइन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “यह मेरा मानना है। ब्लडलाइन फैक्शन कभी भी मुझे उतना ज्यादा पसंद नहीं आया है। इसके कई बड़े कारण हैं। द उसोज़ काफी समय से WWE में हैं लेकिन कंपनी ने ब्लडलाइन के आने के बाद बताने का प्रयास किया कि यह द उसोज़ हैं और यह रोमन रेंस के भाई है। वो यहां पहले से हैं और इसमें कोई नई चीज़ नहीं थी। मुझे सैमी ज़ेन का किरदार इसमें एक मजाक की तरह लगा था। मुझे लगता है कि फैक्शन का कद इतना ज्यादा गिर गया था कि सभी को लगने लगा था कि ब्लडलाइन फैक्शन का अंत हो गया है। मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा।”

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें