Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ी खबर: भाली में एक ब्लेरो गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की गई जान

December 22, 2023

बड़ी खबर: भाली में एक ब्लेरो गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की गई जान

शाहपुर (अमित शर्मा) : पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि देर शाम एक ब्लेरो गाड़ी शाहपुर से पठानकोट की ओर जा रही थी कि भाली में मोड़ पर पैराफिट से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि देर शाम भाली के समीप बड़ा हादसा पेश आया है। जिसमे संजय शर्मा उर्फ पप्पी उम्र 55 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक शमशेर उम्र 24 वर्ष निवासी गांव बाग भटियात चंम्बा जोकि गाड़ी को चला रहा था जिसको शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं कोटला पुलिस मौके पर पहुंची व शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें