Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में

December 22, 2023

पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में रात को ठंड रही और तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में भी पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, नारनौल और रोहतक में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें