Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय पर लुटेरों का हमला, बाल-बाल बचा

December 23, 2023

Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय पर लुटेरों का हमला, बाल-बाल बचा

जालंधर शहर में लुटेरों-चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात पठानकोट बाइपास के एक रेस्तरां से डिलीवरी लेकर जा रहे Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय पर लुटेरों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में Swiggy का डिलीवरी ब्वॉय बाल-बाल बच गया।

पीड़ित ने बताया कि वह ऑर्डर लेकर जा रहा था कि गाजी गुल्ला के पास उसके पीछे दो लुटेरे लग गए। उन्होंने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने उसकी बाइक को लात मार कर कर गिराने की कोशिश की। लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने फिर उसरे पर दातर से हमला किया। लेकिन उसे दातर नहीं लगी।
पीछे-पीछे मोहल्ले तक आ गए

पीड़ित युवक ने बताया कि वह गाजी गुल्ला से अपने आप को बचाता हुआ गांधी कैंप की तरफ चला गया। वहां पर वह एक एेसी गली में घुस गया जो आगे से बंद थी। वहां पर उसने बचाओ-बचाओ का शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन लुटेरे इतने बेखौफ थे कि वह उसके पीछे-पीछे मोहल्ले में भी आ गए।

युवक ने कहा कि इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लेकिन लुटेरे फरार हो गए। लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें