Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपने में गाय दिखने का क्या है मतलब, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

December 23, 2023

सपने में गाय दिखने का क्या है मतलब, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

मुंबई: स्वप्न विज्ञान का मानना है कि सपने जीवन में परिस्थितियों को प्रभावित कर सकते हैं। कहा जाता है कि सपने हमारे जीवन का आईना होते हैं। कहा जाता है कि इंसान जिस तरह की स्थिति से गुजर रहा होता है, उसे वैसे ही सपने आते हैं।

आपको बता दें कि, हमें अक्सर जो सपने आते हैं वह हम तुरंत अपनों के साथ या फिर दोस्तों के साथ साझा कर लेते हैं। सपने में पशु-पक्षियों के दिखाई देने के शुभ और अशुभ संकेत स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं।

कई सपने सकारात्मक और कई सपने नकारात्मक संकेत देते है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि गाय में देवी देवताओं का वास है। सपने में गाय का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है।

आइए जानते हैं सपने में गाय का दिखना शुभ होता है या अशुभ:

अगर आपके सपने में गाय दिखे तो शुभ संकेत है। आपके स्वप्न में गाय दिखने का मतलब समाज में मान सम्मान बढ़ने का संकेत है। गाय का बछड़ा सपने में दिखे तो धन लाभ की संभावना होती है।

सपने में गाय को रोटी खिलाते देखना लंबी उम्र का संकेत देता है। गाय का झुंड सपने में दिखे तो धनवान बनने का संकेत है। सफेद गाय सपने में दिखे तो जीवन की तमाम परेशानियां होती हैं दूर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें