Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस में हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

December 23, 2023

फिलीपींस में हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत में शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के सैंटो टॉमस में हुई। मृतकों और घायलों में कार में सवार सभी यात्री शामिल हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय कार चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह कार को विपरीत लेन में लेकर चला गया और ट्रक से टकरा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें