Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब नशे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की ढाल बनेगा रोटरी इंटरनैशनल

December 23, 2023

अब नशे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की ढाल बनेगा रोटरी इंटरनैशनल

मंडी के जोगेंद्रनगर में परमार्थ के विभिन्न कार्यों से हर वर्ग के लोगों को नया जीवनदान दिला रहे रोटरी 3070 अब नशे के खिलाफ भी पुलिस व प्रशासन की ढाल बनेगा। शनिवार को रोटरी कल्ब के अध्यक्ष एन आर बरवाल ने बताया कि रोटरी की बैठक में एकमत लिए गए निर्णय के प्रस्ताव को पुलिस व प्रशासन को सौंपने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान समूचे उपमंडल में शुरू होगा। बताया कि रोटरी की देखरेख में स्पैशल टास्क फोर्सें गठित की जाएगी। जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को भी अधिक महत्व रोटरी के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि नशीले पदार्थ बेचने वालों के ठिकानों के सुराग तलाश कर उन्हें पुलिस की सहायता से सलाखों के पीछे धकेलने के भी कार्य होगे। वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि नशे की बुरी आदतों में धंस चुके युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य भी रोटरी के माध्यम से किया जाएगा। रोटरी की इस बैठक में मौजूद रोटेरियन मेजर जीसी बरवाल, एसके पठानिया ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के बाद अब नशे के खिलाफ भी रोटेरियन पुलिस व प्रशासन की ढाल बनेगें। रोटरी की इस बैठक में आईटीआई डोहग में रक्तदान शिविर और जोगेंद्रनगर अस्पताल में परिवार नियोजन के ऑप्रेशनों में हो रहे बिलंब पर भी चर्चा की गई। रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में मेजर शल्य चिकित्सा के बाद अब परिवार नियोजन के ऑप्रेशनों में भी रोटेरियन अपनी सहभागिता शिविर के माध्यम से दर्ज करवाएगें। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को भी योजना का प्रारूप भेजा जा रहा है। रोटरी की बैठक में अमेरिका से जोगेंद्रनगर पहुंचे रोटेरियन नवनीत ठाकुर को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। नवनीत राठौर बीते दस सालों से रोटरी क्लब जोगेंद्रनगर को आर्थिक तौर पर सहायता कर रहे हैं। उनकी सेवाओं को लेकर रोटरी क्लब के अध्यक्ष एनआर बरवाल ने शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में रोटेरियन आर एस चौहान, एसके सकलानी, अमन सूद, अंकुश ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर रोटरी के प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर कार्य करने के लिए अपने अनुभव सांझे किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें