Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में दिखी क्रिसमस की धूम, बड़ी संख्या में चर्च पहुंचे विभिन्न धर्मों के लोग

December 25, 2023

अंबाला में दिखी क्रिसमस की धूम, बड़ी संख्या में चर्च पहुंचे विभिन्न धर्मों के लोग

वैसे तो काफी दिन पहले से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती है। चर्च के बाहर बाजार सजे हुए हैं। लोग जमकर खरीददारी कर रहे है, चर्च में ईसाई धर्म के इलावा दूसरे धर्मो के लोग भी पहुंच रहे है।आज का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है।

क्योंकि आज के ही दिन प्रभु ईशु मसीह का जन्म हुआ था। इसाई धर्म के लोगों की माने तो प्रभु ईशु मसीह दुनिया में लोगों के दुख हरने के लिए ही आए थे। प्रभु ईशु मसीह ने लोगों में प्यार बांटने का संदेश दिया था। क्रिसमस को सेलिब्रेशन करने पहुंचे,

युवतियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस डे को बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन प्रभु ईशु मसीह का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा की सब लोग खूब इंजॉय कर रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें