Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

IAS VK Singh की हुई वापसी, लगाया गया CM Mann का प्रधान सचिव

December 27, 2023

IAS VK Singh की हुई वापसी, लगाया गया CM Mann का प्रधान सचिव

चंडीगढ़ : पंजाब के सबसे सीनियर अधिकारी विजय कुमार सिंह की वापसी से नौकरशाही में चर्चा छिड़ गई है। 1990 बैच के वीके सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और पूर्व सैनिकों का विभाग देख रहे हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र से उनकी वापसी का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। आईएएस वीके सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रधान सचिव का पद खाली है। पहले यह पद आईएएस अधिकारी ए वेणु प्रसाद के पास था लेकिन उनके रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था। नियुक्तियों के लिए बनी कैबिनेट कमेटी ने मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी है। 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे वीके सिंह वर्तमान में विनी महाजन के बाद सबसे सीनियर हैं। जबकि मुख्य सचिव पद पर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा हैं।

दरअसल, विनी महाजन, अनुराग अग्रवाल के केंद्र में चले जाने और पूर्व मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी जो वर्तमान में महात्मा गांधी प्रशासनिक संस्थान के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं, के शामिल होने के कारण सरकार के पास महत्वपूर्ण विभागों में काम करने के लिए सीनियर अधिकारी नहीं हैं। इसीलिए प्रत्येक अधिकारी के पास तीन या अधिक विभाग होते हैं। उदाहरण के तौर पर 1992 बैच के केएपी सिन्हा के पास वित्त, कृषि और सहकारिता, तीनों प्रमुख विभाग हैं। इसी तरह तेजवीर सिंह के पास बिजली, उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायत समेत सात विभाग हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें