Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 शांति, विकास, सहयोग और समान जीत वाला साल है

December 27, 2023

वर्ष 2023 शांति, विकास, सहयोग और समान जीत वाला साल है

वर्ष 2023 एक अशांत साल रहा। रूस-यूक्रेन और फिलिस्तीन-इजराइल मुठभेड़ जारी हैं। अर्थव्यवस्था और जन जीवन पर महामारी का प्रभाव खत्म नहीं हुआ। जबकि वर्ष 2023 शांति, विकास, सहयोग और समान जीत वाले भविष्य के लिए प्रयास करने वाला साल भी है।
दुनिया ने देखा कि आधुनिकीकरण के रास्ते पर चीन दृढ़ता से बढ़ रहा है। चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से विश्व अर्थव्यवस्था में नई उम्मीद जगी। बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की पहल लोकप्रिय वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद बनी। विश्व शासन में चीन के नए प्रस्ताव से दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ा।
कई विदेशी विद्वानों और उद्यमों के प्रमुखों ने कहा कि चीन को समझने की कुंजी चीनी शैली के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में रणनीति व उपाय और इसके दुनिया के लिए महत्व को जानना है।
अमेरिका-चीन संबंधों के लिए जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश फाउंडेशन के अध्यक्ष नील बुश ने कहा कि चीन सरकार दीर्घकालीन योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढाने में सक्षम है। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की विचारधारा में हरित विकास पर ध्यान केंद्रीत है। इसके लिए चीन ने केंद्र सरकार से क्षेत्रीय सरकारों तक विकास की संपूर्ण योजनाएं बनाईं। सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकी का विकास कायम है। इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक दुनिया में अग्रणी है।
वर्ष 2023 में ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रतिनिधित्व में चीन के उच्च-स्तरीय विनिर्माण उद्योग का तेज विकास कायम रहा। चीन जापान को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्यातक बन गया है। इलेक्ट्रिक वाहन चीन की अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का प्रतीक है। वर्ष 2023 में चीन ने आधुनिक विकास में कई उपलब्धियां हासिल कीं।
चीनी शैली का आधुनिकीकरण न सिर्फ चीन का है, बल्कि दुनिया का भी है। चीन स्थित शिशेडो के अध्यक्ष उमेजु तोशिनोबू ने कहा कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। चीन नवाचार का प्रोत्साहन करता है, जिससे विश्व आर्थिक विकास को नए अवसर मिले। विदेशी कंपनी होने के नाते शिशेडो को भी इससे फायदा मिला।
वर्ष 2023 में विश्व स्थिति में उथल-पुथल हुई। नए वैश्विक शासन मॉडल की अत्यधिक आवश्यकता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत विश्व विकास पहल, विश्व सुरक्षा पहल और विश्व सभ्यता पहल का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने व्यापक समर्थन किया।
दक्षिण कोरिया के योनसेई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मून चुंग-इन ने कहा कि शी चिनफिंग के विचार में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के साथ कूटनीतिक तरीके से सभी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए। इस विचारधारा ने विश्व सुरक्षा पर सक्रिय महत्व दिया। चीन द्वारा प्रस्तुत विश्व विकास पहल के तहत बहुपक्षीय व्यापार के माध्यम से आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ विकासशील देशों के अनवरत विकास का समर्थन किया जाना चाहिए। यह शांतिपूर्ण विकास का आधार है।
जैसा कि शी चिनफिंग ने कहा कि चीन का भविष्य और मानव जाति का भविष्य घनिष्ठ रूप से जुड़ा है। चीन को आशा है कि विभिन्न देश शांतिपूर्ण विकास, आपसी लाभ वाले सहयोग और समान समृद्धि वाले विश्व आधुनिकीकरण के लिए एक साथ प्रयास करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें