Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर का तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

December 28, 2023

श्रीनगर का तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी वहीं घाटी में शीत लहर और तेज हो गयी है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, इसके बाद कोनिबल (शून्य से कम 6.2 डिग्री सेल्सियस), उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा (शून्य से कम 5.9 डिग्री सेल्सियस), शोपियां (शून्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस) और गांदरबल के मध्य कश्मीर जिला में (शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें