Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी की वृत्तचित्र श्रृंखला “25 सालों में चीन-दक्षिण अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग का रिकॉर्ड” जल्द प्रसारित होगी

December 28, 2023

सीएमजी की वृत्तचित्र श्रृंखला “25 सालों में चीन-दक्षिण अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग का रिकॉर्ड” जल्द प्रसारित होगी

इस वर्ष चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है। चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंध “स्वर्ण युग” में प्रवेश कर चुके हैं और विकासशील देशों के बीच सबसे गतिशील द्विपक्षीय संबंधों में से एक बन गए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी और दक्षिण अफ़्रीकी प्रसारण निगम द्वारा सह-निर्मित वृत्तचित्र श्रृंखला “25 साल में चीन-दक्षिण अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग का रिकॉर्ड” कूटनीति, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच आदान-प्रदान आदि क्षेत्रों में चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग में प्राप्त उपलब्धियां प्रस्तुत करता है। यह चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच आपसी लाभ वाली समान जीत, लोगों के बीच संबंधों और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख की कहानी को स्पष्ट रूप से दर्ज करता है।
इस वृत्तचित्र श्रृंखला में कुल 3 एपिसोड हैं, हर एपिसोड 30 मिनट का है। इस का प्रीमियर 28 से 30 दिसंबर तक चीनी अंतर्राष्ट्रीय चैनल, सीजीटीएन अंग्रेजी चैनल और सीजीटीएन डॉक्यूमेंट्री चैनल पर होगा। 29 से 31 दिसंबर तक इसका प्रसारण सीजीटीएन फ्रेंच चैनल और अरबी चैनल पर किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें