Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

December 29, 2023

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

सेंसेक्स कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। वहीं टाटा मोटर्स, मारुति, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयरों को लाभ हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें