Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में आर्थिक तंगी से है परेशान… तो ये चमत्कारी पौधे कर सकते हैं इसका समाधान

December 31, 2023

घर में आर्थिक तंगी से है परेशान… तो ये चमत्कारी पौधे कर सकते हैं इसका समाधान


नई दिल्ली: पौधे हमारे वातावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण होतें है। ये हमारे वातावरण को ऊर्जावान बनाने और नकारात्मकता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें लोगों को अपने घरों में जरूर लगाना चाहिए।

इनके फायदे यह होतें है कि, ये पौधे पॉजिटिव एनर्जी से घर को भर देते हैं और परिवार के लोगों के बीच रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। हरे पौधे घर की सजावट का काम भी करते हैं। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से धन दौलत में बढ़ोतरी होती है।

श्वेतार्क:
श्वेतार्क को क्राउन फ्लॉवर भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार इसे भगवान गणेश का पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है।

मनी प्लांट:
ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट के लगाने से आर्थिक तंगी की समस्या के साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है। हालांकि, इसे घर की अग्नेय कोण या फिर दक्षिण पूर्व ‘दिशा में ही लगाने की मान्यता है।

तुलसी:
हिंदू धर्म में तुलसी पौधा पूजनीय है। मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी पौधा के लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें