
नव वर्ष की पूर्व बेला पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चाइना मीडिया ग्रुप और इंटरनेट के जरिये नये साल का बधाई संदेश दिया।उन्होंने वर्ष 2023 में चीन के असाधारण रास्ते और प्राप्त हुई उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया और वर्ष 2024 में देश की समृद्धि और विश्व की शांति व अमनचैन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने चीन के कदमों से बीते साल की याद दिलायी ।उन्होंने कहा कि सरगर्म जीवन माहौल और बहाली में व्यस्थित छवि ने लोगों के बेहतर जीवन की आकांक्षा पेश की और एक जीवंत तथा सक्रिय चीन भी दिखाया।चीनी अर्थव्यवस्था निरंतर बहाल और अच्छी हो रही है ।गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाया जा रहा है ।आधुनिक व्यवसाय तंत्र अधिक संपूर्ण हो रहा है ।कई उच्च ,स्मार्ट और ग्रीन स्तंभ वाले व्यवसाय तेजी से उभर रहे हैं ।अनाज उत्पादन में लगातार 20 साल तक शानदार फसल हुई है। स्वच्छ जल और नीले पहाड़ के निर्माण में बड़ी प्रगति हुई है ।ग्रामीण पुनरुत्थान में नये दृश्य दिखाये दे रहे हैं । सी919 बड़े यात्री विमान ने वाणिज्यिक उड़ान भरी ।बड़े स्वदेशी क्रूज जहाज ने परीक्षात्मक समुद्री यात्रा पूरी की।शनचो श्रृंखलात्मक अंतरिक्ष यानों का स्पेस में डॉकिंग को पूरा किया गया । फनतोउच नामक पनडुब्बी अत्यधिक गहराई पर पहुंची।घरेलू ब्रांड वाली वस्तुएं लोकप्रिय हो रही हैं। चीन अदम्य भावना से ऊपर चढ़ रहा है और दिन दोगुनी रात चौगुनी गति से विकास कर रहा है ।
शी चिनफिंग ने सक्रियता से विश्व से जुड़ते हुए चीन के बड़े देश होने की जिम्मेदारी व्यक्त की ।उन्होंने कहा कि चीन ने सफलता से चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन ,तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच समेत सिलिसेलवार कूटनीतिक गतिविधियों का आयोजन किया ।
शी चिनफिंग ने कहा कि वर्ष 2024 में नये चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनायी जाएगी ।चीन दृढ़ता से चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाएगा ।
उन्होंने कहा कि चीनी जनता शांति को अत्यतं मूल्यवान समझती है ।चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मानव के भविष्य और जन कल्याण का ख्याल रखते हुए मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ाएगा ताकि बेहतर दुनिया रची जा सके ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)