Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के खनोटू में बीती रात हुआ सड़क हादसा, 3 व्यक्ति की मौत एक घायल

January 1, 2024

रामपुर के खनोटू में बीती रात हुआ सड़क हादसा, 3 व्यक्ति की मौत एक घायल

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर के तकलेच के साथ बीती रात एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना का मामला पेश आया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय जब तकलेच से रामपुर की और गाड़ी आ रही थी उसी समय करतोट के पास गाड़ी पहुंची तो वह दुर्घटना का शिकार हो गई। उसमें चार लोग सवार थे, जिसमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया। इसी दौरान एक और व्यक्ति की भी मौत हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें चार व्यक्ति बैठे थे। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नेगी उम्र 52 वर्ष, महावीर उम्र 32 वर्ष, योगादत उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ओमकार जो गाड़ी चला रहा था जिला चंबा से हैं जिसका नाम नहीं पता चला है।

पुलिस के अनुसार यह मामला खनोटू के पास रात 11 बजे के करीब पेश आया है। इसकी भनक जब आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने तकलेच पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दो व्यक्तियों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया है।

वहीं खबर की पुष्टि करते हुए एएसआई तकलेच देवराज ने बताया कि तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें