Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia के दिग्गज बल्लेबाज David Warner ने टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास

January 1, 2024

Australia के दिग्गज बल्लेबाज David Warner ने टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास

कि अगर 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने से पहले वार्नर ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया का नवंबर में भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल उनका 50 ओवर के प्रारूप में आखिरी मैच था।

वार्नर ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘मैं निश्चित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने (50 ओवर के) विश्व कप (2023 में भारत में) के दौरान कहा था कि भारत में जीत दर्ज करो। यह वास्तव में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए मैं आज इन प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं जिससे मुझे दुनिया भर के अन्य लीग में खेलने का भी मौका मिलेगा। मैं जानता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन जल्द होगा। इन दो वर्षों में अगर मैं अच्छी क्रिकेट खेलता रहा और उन्हें मेरी जरूरत महसूस होती है तो मैं चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा।’

’ दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वार्नर के नाम पर वनडे विश्व कप के दो खिताब दर्ज हैं जिनमें विश्व कप 2023 में भारत के खिलाफ फाइनल की जीत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वार्नर ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अपने करियर में 161 वनडे मैच खेले जिनमें 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। उनके नाम पर इस प्रारूप में 22 शतक और 33 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने वार्नर की तुलना में 205 पारियां अधिक खेली। वार्नर ने अभी तक 111 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 44.58 की औसत से 8695 रन दर्ज हैं। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 26 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 क्रिकेट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले विश्व कप में उन्हें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं तथा टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने के बाद उनका विश्व भर की टी20 लीग में खेलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें