Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jharkhand में New Year Party से लौट रहे छह दोस्तों की एक साथ हुई मौत, Divider से टकराकर पलटी कार

January 1, 2024

Jharkhand में New Year Party से लौट रहे छह दोस्तों की एक साथ हुई मौत, Divider से टकराकर पलटी कार

झारखंड से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में न्यू ईयर की पार्टी मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई और दो बुरी तरह से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पास के पेड़ से टकराकर पलट गई।

कार में कुल 8 लोग सवार थे। आपको बता दें कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार 6 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और उसे सुनकर पास के लोग घर से बाहर निकले।

वहा स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को बाहर निकाला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि मृतक युवक पार्टी मनाने कहां गए थे। बताया जा रहा है की नए साल का जश्न मना कर होटल से लौटते वक्त यह घटना घटी है। सुबह होते ही लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। शव को क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकला गया। सभी 6 मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुप्तांगा के रहने वाले थे।

वहीं इस घटना में घायल हुए रविशंकर के पिता सुनील झा ने बताया कि इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई लेकिन उनका बेटा ठीक है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी के साथ ये हादसा हुआ है उसमें कुल 8 लोग सवार थे। इसमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 युवकों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि सभी युवक बाबा आश्रम इलाके के रहने वाले थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें