Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर से अयोध्या के लिए पैदल निकले राम भक्त, लोगों द्वारा मिल रहा बेहद प्यार और सम्मान

January 2, 2024

सहारनपुर से अयोध्या के लिए पैदल निकले राम भक्त, लोगों द्वारा मिल रहा बेहद प्यार और सम्मान

22 जनवरी को प्रभु राम जी की नगरी अयोध्या में नव निर्मित राममंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके सभी देशवासियों को बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार है। इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बनाने के लिए देश-दुनिया भर से रामभक्त अयोध्या की ओर कूच कर रहे हैं।

इन्हीं राम भक्तो में से एक है बचपन से रामलीला में लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले सहारनपुर के प्रिंस और उनके साथी आर्यन शर्मा। जो हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच प्रभु राम का नाम लेकर सहारनपुर से पैदल यात्रा शुरू कर चुके है। आपको बता दें कि रास्ते में राम नाम के जयकारे लगाते हुए चलने वाले दोनों राम भक्त मुरादाबाद तक पहुंचे चुके है।

बताते चले कि मुरादाबाद में दोनों रामभक्तों को लोगों का बहुत अधिक प्यार मिल रहा हैं। लोग जगह-जगह उनका आदर सम्मान कर रहे हैं। प्रिंस और उनके साथी आर्यन शर्मा ने बताया कि पूरा देश में भगवान राम की हवा वह रही है। पैदल यात्रा में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही आ रही है।

जो आ भी रही है वह भगवान राम का नाम लेते ही पल भर में दूर हो जाती हैं। आहे उन्होंने बताया कि सहारनपुर से अयोध्या की दूरी 850 किलोमीटर है। वह पिछले 8 दिनों से हर रोज 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय कर रहे है। उनके द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि 16 से 17 जनवरी के बीच वह अयोध्या पहुंच जायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें