Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

“और अच्छा जीवन बिताने”की अवधारणा दुनिया भर के लोगों की अपेक्षाओं को भी पूरा करती है

January 2, 2024

“और अच्छा जीवन बिताने”की अवधारणा दुनिया भर के लोगों की अपेक्षाओं को भी पूरा करती है

1 जनवरी को, चीन का पहला घरेलू स्तर पर निर्मित बड़े पैमाने का क्रूज जहाज़ “आइडा-मोडु” अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा पर शांगहाई शहर से रवाना हुआ।इस बड़े क्रूज जहाज़ को विदेशी मीडिया द्वारा “चीन के जहाज़ निर्माण उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर” कहा गया था। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने 2024 के नए साल के संदेश में कहा – चीन की नवाचार शक्ति और जीवन शक्ति बढ़ रही है।
पिछला वर्ष वह वर्ष था जब चीन की अर्थव्यवस्था ने तीन साल की कोविड-19 रोकथाम और नियंत्रण के बाद विकास फिर से शुरू किया।कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, प्रत्येक चीनी व्यक्ति संघर्ष कर रहा है और सभी ने असाधारण योगदान दिया है।चीन की अर्थव्यवस्था में लगातार बहाली और सुधार जारी है और चीनी लोगों को बड़ी उपलब्धियां मिलीं।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हमारे उद्देश्य महान और आसान हैं, जो आम लोगों को और अच्छा जीवन बिताने के लिए प्रेरित करते हैं।और अच्छा जीवन बिताना – यह चीन के विकास की सरल इच्छा है, और यह दुनिया भर के लोगों की अपेक्षाओं को भी पूरा करती है।
नए साल की घंटी बजने के बावजूद भी दुनिया में शांति नहीं है।पिछले वर्ष में चीन ने शांति के लिए कड़ी मेहनत की है, विकास में योगदान दिया है और सभ्यताओं के बीच आपसी सीख के लिए कड़ी मेहनत की है।क्योंकि चीन अच्छी तरह से जानता है कि दुनिया बदल रही है, शांति व विकास हमेशा महत्वपूर्ण और समान जीत हमेशा मजबूत सिद्धांत रहा है।
दुनिया भर के लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए सबसे पहले हमें शांतिपूर्ण और शांत वातावरण की आवश्यकता है। दुनिया भर में लोग अच्छा जीवन जी रहे हैं, और वे अधिक निष्पक्ष और उचित वैश्विक शासन की भी इच्छा रखते हैं।दुनियाभर में लोगों का अच्छा जीवन सभ्यताओं की आपसी सीख और लोगों के आपसी संबंधों में भी प्रतिबिंबित होता है।
2024 में सूरज की पहली किरण का सामना करते हुए, मेहनती चीनी लोगों ने एक नया संघर्ष शुरू कर दिया है।इस वर्ष नये चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।यह वर्ष चीन के लिए “14वीं पंचवर्षीय योजना” के लक्ष्यों और कार्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष भी है।
वर्ष 2024 चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चुनौतियों का मुकाबला करते हुए समान समृद्धि को बढ़ावा देना चाहता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें