Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंडर-19 टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

January 2, 2024

अंडर-19 टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

जोहानसबर्ग: अर्शिन कुलकर्णी 91 रन, आदर्श सिंह 66रनों और अरवेल्ली अवनीश नाबाद 60 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने अंडर-19 टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका को सात हराया दिया है।

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्शिन और आदर्श की भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। भारत का पहला विकेट 23वें ओवर में आदर्श सिंह 66 रन के रूप में गिरा। आदर्श को जेम्स की गेंद पर जुम्बा ने कैच आउट किया। इसके बाद 35वें ओवर में मोकोएना की गेंद पर अर्शिन स्टोक को कैच थमा बैठे। सचिन दास शून्य पर आउट हुये। अरवेल्ली अवनीश 60 रन और उदय सहारन चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 40.4 ओवर में तीन विकेट पर 244 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें