Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होते ही कांगड़ा में पेट्रोल पंपों पर स्थिति हुई सामान्य

January 3, 2024

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होते ही कांगड़ा में पेट्रोल पंपों पर स्थिति हुई सामान्य

कांगड़ा (मनोज) : पिछली देर रात ट्रक ट्रांसपोर्टर और सरकार के बीच बैठक कर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। आज मंगलवार को कांगड़ा व उसके साथ लगते पेट्रोल पंपों पर सामान्य की तरह लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवा रहे थे। पेट्रोल डीजल की किल्लत के बाद कांगड़ा पेट्रोल पंप की महिला मालकिन शगुन एवं खुशबू बीती देर रात तक खुद पेट्रोल पंप पर उपस्थित रहकर लोगों को किसी तरह की समस्या ना आए भीड़ पर नियंत्रण पाया एवं हर किसी को उसकी जरूरत के अनुसार पेट्रोल मुहिया करवाया। आज सुबह भी पेट्रोल पंप की मालकिन दोनों बहने पेट्रोल पंप पर खड़े होकर पूरी नजर बनाए हुए थी।

उन्होंने कहा कि हमारे पास 60000 लीटर की क्षमता वाले पांच टैंकर हैं। वही आज सुबह दो तेल के टैंकर कांगड़ा पेट्रोल पंप में पहुंच गए हैं अभी शाम तक दो और तेल टैंकर पहुंच जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लाइन में लगकर ही पेट्रोल भरवाए। बता दें की कांगड़ा में मंगलवार देर रात्रि पेट्रोल डीजल ले जा रहे लगभग 7 टैंकरों को कांगड़ा बाईपास मार्ग एवं मटौर चौक पर रोका गया था पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने पर अपने गंतव्य की ओर ट्रैकों को रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें