Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में लगने के लिए तैयार 48 घंटियां, जानिए क्यों माना जा रहा है इन्हें बेहद खास

January 3, 2024

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में लगने के लिए तैयार 48 घंटियां, जानिए क्यों माना जा रहा है इन्हें बेहद खास

22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की नगरी अयोध्या में नव निर्मित राममंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। जिसका सभी देशवासियों को बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार है। इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बनाने के लिए देश-दुनिया भर से रामभक्त अयोध्या की ओर कूच कर रहे हैं। इसी के साथ आपको बताते चले कि राम मंदिर में लगने वाली 48 घंटियां भी तैयार हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि राममंदिर में कुल 48 घंटियां पिछले एक महीने के दौरान नमक्कल में तैयार की गई है। जिसमे से 5 घंटियां 70 किलो की है 6 घंटियां 5.60 किलो और 25 किलो की एक घंटी बनाकर तैयार की गई है। बता जा रहा है कि इन घंटियों को लगातार एक महीने से कुल 25 लोगों की दिन-रात की मेहनत के साथ तैयार किया गया है। बताते चले कि इन घंटियों को नमक्कल अंजनेयार मंदिर में रखा जाएगा और ट्रकों के जरिए बेंगलुरु भेजा जाएगा।

इन सभी घंटियों को वाहनों में रखकर जुलूस निकालने की योजना भी सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि राम मंदिर के लिए कुल 108 घंटियों की जरूरत है। इसी के साथ पहले चरण में 48 घंटियों का निर्माण किया गया है। आपको बता दें कि इन घंटियों को बनाने के लिए तांबा, चांदी और जस्ता जैसी धातुओं का उपयोग किया गया है। अयोध्या के लोगों को इस दिनका बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार है और हर कोई इसकी तैयारी में लगा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें