Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लद्दाख में बर्फ से जमा मिला पिछले साल लापता हुई 18 वर्षीय लड़की का शव

January 3, 2024

लद्दाख में बर्फ से जमा मिला पिछले साल लापता हुई 18 वर्षीय लड़की का शव

लद्दाख के करगिल जिले के जनास्कर इलाके से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि लद्दाख के करगिल जिले के जनास्कर इलाके में एक लापता लड़की का शव बरामद किया गया। बता दें कि बेहद ठंड होने के चलते शव पूरी तरह से जमा हुआ था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह 18 वर्षीय लड़की पिछले साल 26 नवंबर को जानास्कर इलाके से लापता हो गई थी जिसके पहचान स्टैनजिन डोलकर के नाम से की गई है।

जिसके बाद उस लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था। हालांकि इसमें कामयाबी नहीं मिली और लड़की का कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने कई थानों में भी इसकी सूचना दी थी कि यदि किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी मिली है तो वह पुलिस संबंधित थाने में जानकारी दे।

पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सूचना भी मिली कि जनास्कर नदी से एक शव पाया गया है, जो पूरी तरह से बर्फ से जमा हुआ है। इसके बाद तुरंत मौके पर टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। लड़की के परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें