Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज Court Marriage करने के बाद 8 January को उदयपुर में शादी करेंगे Ayra Khan और Nupur Shikhare

January 3, 2024

आज Court Marriage करने के बाद 8 January को उदयपुर में शादी करेंगे Ayra Khan और Nupur Shikhare

आमिर खान की बेटी आयरा खान अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आयरा अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। लेकिन सूत्रों द्वारा मिली नई अपडेट में यह खबर सामने आ रही है कि आज 3 जनवरी को आयरा और नूपुर कोर्ट मैरिज करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, आयरा खान और नूपुर शिखरे 3 जनवरी को मुंबई के एक कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करेंगे। ये दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा। इसके बाद दोनों ताज एंड्स में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे।

इस रिसेप्शन में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। फिर ये यंग जोड़ी उदयपुर रवाना होने वाली है। आपको बता दें आयरा खान उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाली हैं। ये शादी 8 जनवरी को उदयपुर में होगी। आमिर खान अपनी राजकुमारी को शाही अंदाज में विदा करेंगे। इसके बाद 13 जनवरी को फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए धूमधाम से रिसेप्शन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में बड़े स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

आयरा खान और नूपुर शिखरे की शादी को लेकर दोनों के परिवार बेहद खुश हैं। लगातार इस शादी को लेकर अपडेट सामने आ रही हैं। आमिर खान कुछ दिन पहले बेटी के लिए ज्वेलरी खरीदते दिखे थे। वहीं हल्दी सेरेमनी के लिए घर की सारी महिलाएं मराठी आउटफिट में नजर आईं। हल्दी सेरेमनी से पहले आयरा खान को भी बाहर घूमते हुए देखा गया। पैपराजी से उन्हें ढेरों बधाइयां भी मिली।

आयरा खान से पहले भी कई सेलेब्स जैसे कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा उदयपुर में ब्याह रचा चुके हैं। सेलेब्स के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग की पहली चॉइस लंबे वक्त से राजस्थान बना हुआ है। ऐसे में देखना होगा की आमिर खान अपनी बेटी को कितने आलीशान अंदाज में विदा करते हैं। आयरा और नूपुर की शादी का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें