Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में पिस्तौल दिखाकर अनाज मंडी से व्यापारी से लूटे लाखो रुपए, पुलिस अलर्ट

January 4, 2024

करनाल में पिस्तौल दिखाकर अनाज मंडी से व्यापारी से लूटे लाखो रुपए, पुलिस अलर्ट

हरियाणा: करनाल पुलिस की सीआइए वन टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए वन की टीम ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से अठारह लाख रुपए छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों चावल व्यापारी से दो आरोपीयो द्वारा18 लाख रुपए की लूट की गई थी दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और अनाज मंडी में व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था । मामले में आज करनाल पुलिस कप्तान ने पत्रकार वार्ता करके जानकारी दी की व्यपारी जब अनाज मंडी से जा रहा था तब आरोपी पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से 18 लाख रुपए छीन कर ले गए। पुलिस शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे पुलिस में आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मामले में इस्तेमाल बलेनो कार और पल्सर मोटरसाइकिल दोनों को बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथी सुनील और प्रवेश वासी खरखोदा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पेश न्यायालय कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया जिसमें आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और उनकी निशानदेही पर मामले में संलिप्त अन्य दोनों आरोपी सुनील और प्रवेश की गिरफ्तारी कर रुपयों की बरामदगी की जाएगी।

वही दूसरी ओर आज सुबह अपने नौकर अमित के साथ करनाल से स्पेयर पार्ट्स का सामान लेने के लिए सवा दो लाख रुपए लेकर दिल्ली के लिए अपनी गाड़ी में रवाना हुए व्यापारी के साथ हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सुबह आईटीआई चौंक करनाल पर दिल्ली जाने वाले दो व्यक्तियों ने लिफ्ट के नाम पर की लूटपाट, दोनों आरोपीयो ने शिकायतकर्ता के साथ पहले तो मारपीट शुरू कर दी और फिर देशी पिस्तौल से गोली मारकर उसे और नौकर अमित को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया और 2 लाख 25 हजार रुपए व उसकी गाड़ी लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए।

पुलिस ने मामलें में कार्यावाही में तुरंत कार्यवाही करते हुए संदेह होने पर शिकायतकर्ता संजय के नौकर अमित को हिरासत में लिया और पूछताछ में नौकर अमित ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने नौकर अमित की निशानदेही पर उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफतार कर मामले का खुलासा किया जाएगा और मामले में बरामदगी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें