Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्मचारियों के DA की किस्त जारी करने की उठाई मांग : वीरेंद्र चौहान

January 4, 2024

कर्मचारियों के DA की किस्त जारी करने की उठाई मांग : वीरेंद्र चौहान

शिमला (मीनाक्षी) : नई साल के उपलक्ष पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मान्य मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, चीफ सेक्रेटरी, शिक्षा सचिव और अन्य मंत्रियों से मिला। इसके साथ ही आपदा राहत कोष के लिए संगठन की ओर से 201000 का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। इसके साथ ही संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव को मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा और मुख्यमंत्री महोदय से कर्मचारियों के पेंडिंग डीए व एरियर की मांग भी प्रमुखता से कीl

चौहान ने कहा कि शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से डीए कि किस्त जारी करने का आग्रह किया और साथ ही शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मिलकर शिक्षकों के लंबित मुद्दों को शीघ्र हल करने की मांग की और संगठन के साथ बैठक निर्धारित करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री से प्रधानाचार्य की पदोन्नति को नियमित करने व उपनिदेशकों के खाली पदों को आरएण्डपी रूल के तहत वारिष्ठता के आधार पर भरने की मांग को दोहराया और इसे शीघ्र भरने पर सहमति बनीl

साथ ही शिक्षा मंत्री महोदय ने प्रधानाचार्य की पद्मतियों को नियमित करने का भी आश्वासन दिया जो की 2017 से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिष्टमंडल ने सभी वर्गों के शिक्षकों की जिसमें टीजीटी, प्रवक्ता, मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पद से होने वाली पदोन्नतियों को शीघ्र करने की भी मांग की हैंl

आश्वासन दिया गया कि सभी पदोन्नतियां 2024 में शीघ्र की जाएगी ताकि पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को भी लाभ हो सके और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित न होl शिक्षा मंत्री ने नए सत्र में खाली पड़े पदों को बैच वाइज व पदोन्नति के आधार पर भरने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें