मोहाली : एसएएस नगर पुलिस ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित इसके 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट साँझा कर दी है। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न हत्याओं में शामिल थे।
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हरविंदर रिंदा और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल, अपने बैंक खातों में धन उपलब्ध कराकर युवाओं की भर्ती कर रहे थे और ड्रोन की मदद से सीमा क्षेत्र से विदेशी हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए गुर्गों के कब्जे से 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...