Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

January 5, 2024

खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जायेंगे। खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों), खेल नियंत्रण बोर्डों, गैर सरकारी संगठनों को ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ दिया जाता है।

खिलाड़यिों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और वर्ष 2023 में इस पुरस्कार के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन्हें खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति के समक्ष रखा गया।

चयन समिति में पिछले पुरस्कार विजेताओं, उद्योग संघ, खेल पत्रकार/विशेषज्ञ/टिप्पणीकार, राज्य सरकार के खेल सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ और खेल में सक्रिय गैर-सरकारी संगठन के सदस्य शामिल हैं। छह प्रमुख पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार या खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी, जिन्हें माका ट्रॉफी भी कहा जाता है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें