Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam को 2023 में 11,000 करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले : CM Himanta Biswa Sarma

January 5, 2024

Assam को 2023 में 11,000 करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले : CM Himanta Biswa Sarma

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य को 2023 में 11,000 करोड़ रुपए से अधिक रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 10,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया और इस ‘‘ऐतिहासिक वर्ष’’ में असम की औद्योगिक तथा निवेश नीति (संशोधन) 2023 के तहत राज्य का औद्योगिक परिदृश्य बदल गया।

शर्मा ने कहा, कि ‘2023 में असम में हमारी अग्रणी अनुकूलित प्रोत्साहन नीति के दम पर 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 10,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है।’’ योजना के तहत कई प्रोत्साहनों की पेशकश की गई जिसमें 77.1 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी, 31.77 करोड़ रुपये की बिजली शुल्क प्रतिपूर्ति और 282.25 करोड़ रुपए की पूंजी सब्सिडी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें