Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Bird Day : Punjab का पहला पक्षी धाम.. जहां हर रोज 3000 पक्षियों को दाना ही नहीं, रहने के लिए घरौंदा भी मिल रहा

January 5, 2024

National Bird Day : Punjab का पहला पक्षी धाम.. जहां हर रोज 3000 पक्षियों को दाना ही नहीं, रहने के लिए घरौंदा भी मिल रहा

लुधियाना : एक घर ऐसा जहां पर कोई किसी से ईर्ष्या नहीं करता। जहां आपस में कोई बैर नहीं। यहां कोई नहीं कह पाता कि ये तेरा घर ये मेरा घर लेकिन ये घर है पक्षियों का ‘पक्षी धाम’ जो लुधियाना की भगवान महावीर जीव सेवा ट्रस्ट के राकेश कुमार जैन ने हंबड़ा रोड स्थित गोविंद गोधाम के सामने बनाया है। राकेश कुमार जैन ने बताया कि मेरी मां शीलावंती जैन व पिता ज्ञानचंद जैन का सपना था कि बेजुबानों का भी अपना घर हो। जहां पर वह अपनी मर्जी से आएं, दाना खाएं, आराम करें और उड़ जाएं, जिसके बाद इस प्रोजैक्ट को मध्य प्रदेश से लेकर आया। बस अपने पेरैंट्स के आशीर्वाद व उनके सपने को पूरा करने के लिए पक्षियों को उनका आशियाना बनाकर दिया गया है।

जल्द शुरू होगा पक्षियों का अस्पताल

राकेश जैन ने बताया कि पक्षियों के लिए एक महीने तक अस्पताल की भी शुरुआत की जा रही है, जहां पर घायल पक्षियों का फ्री में इलाज किया जाएगा। इस समय ऐसे कई पक्षी हैं, जिन्हें समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में उन पक्षियों की जान बचाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

इस प्रोजैक्ट को कई लोग आ रहे हैं देखने

राकेश जैन ने बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों से इस प्रोजैक्ट को लेकर लोगों में रूचि देखने को मिल रही है। कई शहरों के लोग इस घर को बनवाने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं ताकि वह भी अपने शहरों में पक्षियों को बचाने में अपना योगदान दे सकें।

1200 घर में रहते हैं 3 हजार पक्षी

राकेश कुमार ने बताया कि हमने 350 गज एरिया में पक्षियों के लिए 1200 घर बनाए हैं, जहां पर 3 हजार पक्षी एक साथ रहते हैं। उनके लिए 24 घंटे दाना का प्रबंध रहता है। हर घर में साफ सफाई का ध्यान भी खास तौर पर रखा जाता है। पक्षियों के घर की जमीन से 90 फूट की ऊंचाई है। पानी को लेकर भी घरों के अंदर कसौरों को रखा गया है, जहां पर पक्षी अपनी मर्जी से आता है और उड़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें