Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा को जगाधरी में लगा बड़ा झटका, दर्शन लाल खेड़ा भाजपा छोड़ बसपा में हुए शामिल

January 6, 2024

भाजपा को जगाधरी में लगा बड़ा झटका, दर्शन लाल खेड़ा भाजपा छोड़ बसपा में हुए शामिल

यमुनानगर: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमेन दर्शन लाल खेडा ने भाजपा को अलविदा कह दिया और बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने बीएसपी गुप्ता पैलेस जगाधरी में एक बसपा कार्यक्रम के दौरान ज्वाईनिंग की। इस दौरान उनके साथ बसपा में उनके दर्जनों समर्थक में बसपा में शामिल हुए। इस दौरान बहन मायावती के नारे भी लगे। पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल खेडा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का धन्यावाद करते है। जिन्होंने उनके कहने पर अपनी पूरी टीम को जगाधरी भेजा। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय प्रभारी हरियाणा रणधीर बेनीवाल कुलदीप बालियान, राजेश कटारिया, राहुल कुमार जिला अध्यक्ष यमुनानगर, बलजीत शर्मा अध्यक्ष नगर निगम, रामेश्वर जी अध्यक्ष विधानसभा जगाधरी शमिल रहे। जिन्होंने दर्शल लाल खेडा को बसपा में शामिल किया। कही न कही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वही पार्टी के पदधिकारियों ने कहा कि दर्शन लाल खेडा को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह बहन कुमारी मायावती को विश्वास दिलाता हूं कि सभी वर्गों के साथ-साथ दलित समाज की भावनाओं का आदर सम्मान करुंगा। उन्होंने 2005 से 2010 तक नगर परिषद के प्रधान के पद पर कार्य किया है। तभी से जगाधरी के अंदर जितनी भी स्लम बस्तियां हैं। उन सभी में वाटर सप्लाई, सीवरेज, पानी की निकासी व गरीबों के मकान बनवाए हैं। आगे भी वह इसी तरह काम करेगें। विकास कार्य करवाते समय वह यह कभी नहीं सोचा कि सामने वाला किस पार्टी या किस जाति से है। बल्कि उनका प्रयास रहता था कि विरोधी का काम पहले किया जाए। कोई एक भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि मैं काम के बदले में किसी से चाय का एक कप भी पिया हो या किसी से ऊंची आवाज में बात की हो। यदि पार्टी हाई कमान मेरे ऊपर विश्वास करके मुझे टिकट देती है तो मैं पार्टी हाई कमान व जगाधरी विधानसभा के निवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आप लोगों की उम्मीद पर खरा उतरूंगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने लिखा है कि इंसान को अपनी मृत्यु को हमेशा याद रखना चाहिए। उनके आदर्शों का पालन करते हुए, वह हमेशा याद रखते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें