Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेपर चैक करने वाले शिक्षकों को होगा ज्यादा भुगतान, इस साल से परीक्षार्थी को नहीं मिलेगी रीवैल्यूएशन की सुविधा

January 6, 2024

पेपर चैक करने वाले शिक्षकों को होगा ज्यादा भुगतान, इस साल से परीक्षार्थी को नहीं मिलेगी रीवैल्यूएशन की सुविधा

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नतीजे में होने वाली देरी के मद्देनजर अब परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद दी जाने वाली रिवैल्यूशन की सुविधा को बंद कर दिया है। वहीं विद्यार्थी री चैकिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। बोर्ड चेयरमैन डा. सतबीर बेदी की प्रधानगी में हुई मीटिंग में उक्त फैसला लिया गया। बोर्ड ने यह फैसला परीक्षार्थियों को नतीजे में होने वाली देरी की दिक्कत के बचाने के साथ-साथ विभाग के तकनीकी कारणों के चलते लिया है।

ज्ञात हो कि बोर्ड की तरफ से रिवैल्यूएशन की सुविधा दी जाती थी, जिसमें आंसरशीट की पूरी चैकिंग दोबारा करवाई जाती थी और इसके लिए आंसरशीट के प्रत्येक आंसर की दोबारा चैकिंग होती थी, जिसमें काफी समय लग जाता था। जिसके, चलते नतीजे जारी करने में काफी देरी हो जाती थी। वहीं, अब बोर्ड परीक्षाओं में आंसरशीट की मार्किग करने के लिए अध्यापकों को ज्यादा मेहनताना मिलेगा। 10वीं क्लास के लिए 2.25 रुपए और 12वीं क्लास के लिए 2.50 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ाए गए मेहनताने में अब मार्च 2024 की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को 10वीं क्लास की आंसरशीट चैक करने के लिए 8.50 रुपए प्रति कॉपी मिलेंगे जबकि पहले 6.25 रुपए दिए जाते थे। इसी तरह 12वीं क्लास के लिए 10 रुपए प्रति कॉपी दिए जाएंगे। पहले इसके लिए 7.50 रुपए दिए जाते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें