Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

January 6, 2024

दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग और पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृशय़ता 500 मीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 100 प्रतिशत रही। अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दिल्ली आने वाली 14 ट्रेन देरी से चल रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें