Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपए की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

January 6, 2024

CM Sukhu ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपए की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

शिमला (गजेंद्र) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान नाहन में 219 करोड़ रुपए की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से मारकंडा नदी पर बने पुल तथा 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के स्टाफ के लिए 8 टाईप-तीन आवासों का लोकार्पण किया।

उन्होंने नाहन शहर के लिए 144 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना, नाहन व पांवटा विकास खण्ड के लिए 17 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से शिवा परियोजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, गाडा-भूडी में 6 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उप-मण्डल जमटा के अंतर्गत 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना, 4 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कालाअंब में विभिन्न उठाऊ संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण सिंचाई योजनाओं, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संग्रहण संरचना चासी, गांव कठाना के पठार खुड में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुउददेशीय डैम, 14 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले डॉ. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के छात्रावास तथा 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले हैचरी भवन कांसीवाला का शिलान्यास भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें