Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी टीम ने डब्ल्यू टीटी पुरुष फ़ाइनल में एकल और युगल चैंपियनशिप जीती

January 6, 2024

चीनी टीम ने डब्ल्यू टीटी पुरुष फ़ाइनल में एकल और युगल चैंपियनशिप जीती

विश्व टेबल टेनिस लीग यानी डब्ल्यू टीटी पुरुष फाइनल 5 जनवरी को कतर के दोहा में संपन्न हुआ।चीनी खिलाड़ी युआन लिज़ेन और शांगपेंग ने पुरुष युगल चैम्पियनशिप जीती। चीनी खिलाड़ी वांगचुकिन ने पुरुष एकल फाइनल में टीम के साथी फैनज़ेंतूंग को 4: 0 से हराया और 2023 सीज़न के फाइनल मैच में एकल चैंपियनशिप जीती।

युआनलिज़ेन और शांगपेंग ने चैंपियनशिप जीतने के बाद एक साक्षात्कार में कहा कि हम बहुत खुश हैं।खेल से पहले हमें उम्मीद नहीं थी कि खेल इतनी आसानी से चलेगा।हमने कोर्ट पर अपनी मानसिकता को स्थिर किया।

पुरुष एकल फाइनल में वांगचुकिन ने नेतृत्व किया और दुनिया के नंबर एक फैनज़ेंतूंग को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें