Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण रुकी जीवन की रफ्तार

January 7, 2024

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण रुकी जीवन की रफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है और कई स्थानों पर कोहरे के कारण सुबह के समय दृशय़ता बाधित रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ आज सुबह कोहरे की जद में रही और वहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का भिवानी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें