विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रभारी Devender Yadav का अमृतसर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव का आज पंजाब दौरे पर हैं।

- विज्ञापन -

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव आज अपने पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बात की जानकारी प्रताप सिंह बाजवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग के अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इसके बाद देवेन्द्र यादव श्री दुर्गियाना मंदिर में भी माथा टेका।

इस मौके पर दुर्गियाना कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी कांता चावला और अन्य गणमान्य लोगों ने देवेन्द्र यादव और पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग को सम्मानित किया। इस मौके पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस 13 की 13 लोकसभा सीटों पर अपने बल पर चुनाव लड़ेगी।

- विज्ञापन -

Latest News